गैंग ने महिला से सोने-चांदी के गहने ठगे, मानसिक हालत बिगड़ी ।

Blog
भारत लीक्स, आगरा । आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में ठगी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कालिंदी विहार निवासी सरला देवी नुनिहाई  स्थित रोमांस फैक्ट्री में काम करती हैं । बुधवार 17 तारीख को सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर जा रही थीं। सोदानन सिंह कट के पास तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और बातचीत के बहाने झांसे में ले लिया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम  ।
आरोपियों ने पहले योग क्लास के बारे में पूछताछ की। जवाब मिलने के बाद वे जबरन बात करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने महिला के कंधे पर हाथ मारा, जिससे वह असहज हो गईं। इसके बाद युवकों ने महिला को बच्चों के जीवन पर संकट का डर दिखाकर मानसिक रूप से भ्रमित कर दिया।
घर तक पहुंचे आरोपी
बताया जा रहा है कि दो युवक महिला के साथ उसके घर तक गए, जबकि एक बाहर खड़ा रहा। महिला घर से सोने की एक चेन, एक अंगूठी और करीब आधा किलो चांदी की पाजेब निकाल लाई और आरोपियों को सौंप दी। जब उनकी बच्ची ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
दो दिन से बिगड़ी हालत ।
घटना के बाद महिला को जब पूरी जानकारी हुई तो वह रोने लगी। परिजनों के मुताबिक दो दिन से उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी।
पीड़िता ने थाना ट्रांस यमुना, कालिंदी विहार में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की पुष्टि हुई है और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस बाइट (वेब कोट सेक्शन)
“घटना की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”
— थाना अध्यक्ष, ट्रांस यमुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *