छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा l

Blog

11 वार्षिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद कमरे में खींच कर ले गया था l

भारत लीक्स, आगरा  l थाना एत्माद्दोला में पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है l  इसी तरह पुलिस ने मंगलवार को 11 वर्ष बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर कमरे में खींचकर ले जाने वाले आरोपी को 12 घंटे में दबोच कर जेल भेज दिया है l
     जानकारी में थाना एत्माद्दोला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि एत्माद्दोला  क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची जो अपने घर पर सोमवार को बैठी  थी l  तभी पड़ोस का रहने वाला मोनू पुत्र सुनील ने मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा l उसके बाद उसे जबरन कमरे में खींच कर ले जाने लगा l उसी समय बच्ची  ने शोर मचा दिया l  शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया l  जिसके बाद घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई  l जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  गंभीर धारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया l  इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर 12 घंटे में आरोपी मा पर सुनील को गिरफ्तार कर लिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *