जुआरियों में सब इंस्पेक्टर की दहशत से मचा हड़कंप l 

Blog

भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित मंडी चौकी पर सब इंस्पेक्टर गुरविन्दर सिंह के आते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। दीपावली से पहले जहां इलाके में खुलेआम जुआ चल रहा था, वहीं अब चौकी प्रभारी की सख़्ती से जुए का धंधा ठप पड़ गया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जुए का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी के दिशा-निर्देश पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी अमित कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने क्षेत्र में लगातार दबिशें देकर कई संदिग्ध ठिकानों की जांच की।
सब इंस्पेक्टर गुरविन्दर सिंह के सख्त रुख और टीम की चौकसी से जुआरियों में दहशत का माहौल है। कई जुआरी दीपावली से पहले ही घरों से फरार हो गए हैं।
थाना अध्यक्ष रोहित कुमार का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *