बात करने के बहाने दुकानदार का फोन लेकर भागे बदमाश

Blog

 

भारत लीक्स, आगरा l थाना सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले एक दुकानदार से  बाइक सवार बदमाशो ने बात करने के लिए फोन मांगा l दुकानदार ने बात करने के लिए जैसे ही फोन दिया बदमाश उसे लेकर भाग गए l  पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है l
    रुनकता  के रहने वाले रवि पुत्र शंभू ने जानकारी बताया कि उनका पुत्र नीरज कुमार जो रुनकता पेट्रोल पंप  के पास एक ढकेल लगाता है l  जिस पर वह पान मसाला इत्यादि बेचता है l शुक्रवार को उसकी दुकान पर दो लड़के आए l जिन्होंने  20 रुपये  की सिगरेट ली l उसके बाद  नीरज दुबे से कहा कि एक फोन करना है जरा फोन देदो  तभी  नीरज ने फोन दे दिया  l  मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों बदमाश मोबाइल को लेकर भाग गए l इसके बाद नीरज ने घटना की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी l  मौके पर पहुंचे परिवारिजनो ने  थाना सिकंदरा में अभियोग  पंजीकृत कर दिया है l  जानकारी में थाना अध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *