अज्ञात ट्रक की टक्कर से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Blog

 

भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के सौ फुटा रोड पर तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
सोमवार सुबह करीब 7: 30 पर सौ फुटा रोड़ पर तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार 32 वर्षीय संजय कुशवाहा पुत्र स्व: ओमी लाल कुशवाह निवासी नारायच को अपनी चपेट में ले लिया। आवाज सुनकर राहगीर ट्रक का पीछा करने के लिए दौड़े, ट्रक चालक ने उन्हें भी चपेट में लेने की कोशिश की, संजय के स्वजनो ने बताया प्रतिदिन कि तरह संजय अपनी बाइक से हाथरस रोड़ स्थिति ट्रांसपोर्ट कम्पनी पर नौकरी करने जा रहे थे। 100 फुटा रोड पर कंपनी के काम से गए थे। काम खत्म करके वह जैसे ही कंपनी जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकले तभी टेडी बगिया की तरफ से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये संजय के ऊपर से निकल गए थे। स्वजन गंभीर हालत में उसे निजी हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *