शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा आशिक बोला—“युवती को बुलाओ तभी उतरूंगा ।
शाहदरा चुंगी पर हाई वोल्टेज ड्रामा ।
भारत लीक्स, आगरा। थाना ट्रान्स यमुना क्षेत्र के शाहदरा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई । जब एक युवक जिओ कंपनी के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। यह टावर स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार के यहां लगा हुआ है। युवक सुबह करीब 9 बजे टावर पर चढ़ गया और तब से उसी पर चढ़ा हुआ है, जिससे इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान बंटी पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी मेहरी हिरन, गांव दारापुर, थाना टूंडला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की रिश्तेदारी नगला बिहारी में है और किसी युवती के कारण
एक तरफ़ा प्यार में चढ़ा टावर पर ।
सूत्रों के मुताबिक युवक ने 112 कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान युवक का साफ कहना था कि जब तक संबंधित युवती को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। युवक ने यह भी बताया कि उसने यह कदम फिल्म “शोले” से प्रेरित होकर उठाया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस ।
पीआरवी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस लगातार युवक को समझाने का प्रयास कर रही है ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।
टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है, जिसे पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक को सकुशल नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि युवक के नीचे उतरने के बाद ही पूरे मामले की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Post Views: 10

