सड़क हादसे में महिला की मौत, कार की टक्कर से हुई थी घायल
भारत लीक्स ,आगरा। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को रात करीब 9 बजे डिपो के सामने टेढ़ी बगिया की ओर जाने वाली सड़क पर राहगीरों ने सूचना दी कि एक महिला को सफेद कार ने टक्कर मार दी है। हादसे में घायल महिला की पहचान रुखसाना (55) पत्नी सद्दीक, निवासी गड्ढा तीसरी मस्जिद, इस्लामनगर, टेढ़ी बगिया के रूप में हुई। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए पास के निजी हॉस्पिटल पहुंचाया।
महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी को हकब्जे में लेकर विधिवक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

