चालक की पिटाई, मामला चौकी पहुंचा
भारत लीक्स,आगरा । थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान रास्ते में लगा टेंट अचानक गिर गया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।
ट्रान्स यमुना कॉलोनी में एक जन्मदिन समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट सड़क के किनारे और आंशिक रूप से रास्ते में लगा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक कैंटर टेंट के पोल में फंस गया। कैंटर के पोल में फंसते ही टेंट का संतुलन बिगड़ गया और पूरा टेंट अचानक गिर पड़ा। टेंट गिरने से कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत टेंट हटाकर लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को नुनिहाई चौकी ले जाया गया, जहां पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है ।
Post Views: 13

