युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर भाई से मारपीट, अभियोग l 

Blog
 भारत लीक्स आगरा l  थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाले मनचलों ने  एक युवती से छेड़छाड़ और अभद्रता करने लगे घटना की जानकारी जब  युवती ने अपने भाई को दी तो विरोध करने पर युवती के भाई के साथ मारपीट कर सिर फोड़ने
मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर टेढ़ी बगिया निवासी युवती के पिता ने थाना ट्रांस यमुना में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी अमित और सुमित पुत्र गढ़कुमार साहव उनकी पुत्री  के साथ गंदे-गंदे कमेंट करते हैं और रास्ते में आते-जाते उसे घूरते हैं।
जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने 14 अक्टूबर 2025 को उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया।
पीड़ित परिवार ने थाना ट्रांस यमुना पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी l  जानकारी थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *