सीलिंग लगाने वाले ही करा रहे अवैध निर्माण l
भारत लीक्स,आगरा l यमुना पार क्षेत्र में आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यशैली अब सवालों के घेरे में आ गई है l कालिंदी विहार में बन रही अवैध कॉलोनीयों पर जाकर तीन बार बुलडोजर चलाया गया था l आज वहीं, पर अधिकारियों की सांठ गाँठ से भवन का निर्माण शुरू हो गया है l वहीं कुछ जगह जहां पर सीलिंग लगाई गई थी वहां पर भी सीलिंग अब हटा दी गई है l
कालिंद्री बिहार में आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मेहरबानी से कई अवैध कॉलोनी का निर्माण खुलकर किया जा रहा है l हाल ही में कालिंदी बिहार 80 फीट मार्ग पर जैन मंदिर के पीछे हैमवीर यादव के द्वारा एक कालोनी काटी गई थी l इस कॉलोनी में नक्शा पास न होने के कारण आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने दो से तीन बार जाकर उसमें बने भवनों को गिराया और कॉलोनी को ध्वस्त किया था l आज वहां पर फिर अधिकारियों से साँठ गाँठ करने के बाद दो भवन बना दिए गए हैं जिनकी चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है । दूसरा प्रकरण एस आर पेट्रोल पंप के बराबर से बन रही अवैध कॉलोनी का है जहां पर करीब 5 साल पहले नक्सा पास न होने के कारण ए डी ए अधिकारियों ने जाकर बाउंड्री वालों को ध्वस्त कराया गया और उसके बाद सड़क को भी जेसीबी से खोद कर डाला गया था l लेकिन उसके बाद भी उस कॉलोनी में पक्का निर्माण कर तीन से चार भावनाओं का निर्माण दिया गया है l तीसरे प्रकरण में नारी निकेतन के सामने बनी एक बड़ी इमारत का जहां पर आगरा प्राधिकरण के द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई थी लेकिन उसके बाद भी वह निर्माण कार्य रुका नहीं लेकिन आज वहां पर एक हलवाई की दुकान खोलकर उसे बिल्डिंग को चालू कर दिया गया है यह सारी प्रक्रिया आगरा विकास कार्यक्रम के अधिकारियों के सहारे पर हुई है l

