आगरा पुलिस की लापरवाही चालान किसी और एक्टिवा का भेज दिया किसी और पर

Blog

भारत लीक्स,आगरा। आगरा ट्रैफिक पुलिस की ई-चालान प्रणाली में गंभीर खामी उजागर हुई है। पुलिस ने बिना हेलमेट चलाने के मामले में UP80CM 4607 नंबर की एक्टिवा का चालान किया, लेकिन नोटिस और चालान की कॉपी भेज दी UP80FC 4607 वाहन मालिक के घर।
यानी गलती से न सिर्फ चालान गलत पते पर पहुँचा, बल्कि एक निर्दोष वाहन मालिक पर भी 1000 रुपये का झूठा जुर्माना थोप दिया गया। चालान की फोटो देखने पसAर साफ होता है कि जिस गाड़ी को पकड़ा गया उसका नंबर UP80CM 4607 है, जबकि चालान दस्तावेज़ में दर्ज कर दिया गया UP80FC 4607।
जनता में आक्रोश
स्थानीय नागरिकों ने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब ई-चालान में गड़बड़ी सामने आई हो। अगर पुलिस ऐसे ही लापरवाही करती रही तो न जाने कितने निर्दोष लोगों से गलत चालान वसूले जाते रहेंगे।
सिस्टम पर सवाल
ई-चालान व्यवस्था को ट्रैफिक अनुशासन और पारदर्शिता के लिए लागू किया गया था, लेकिन इस तरह की घटनाएं पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करती हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब वाहन नंबर जैसी बुनियादी जानकारी तक सही से नहीं मिलाई जा रही है तो इस तकनीक का क्या भरोसा?
विभाग की साख दांव पर
विशेषज्ञों का कहना है कि आगरा पुलिस की यह गलती केवल एक वाहन मालिक की परेशानी नहीं है, बल्कि पूरे विभाग की साख पर बट्टा है। निर्दोष लोगों को परेशान करने के बजाय असली वाहन चालक पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *