भारत लीक्स, आगरा । समाजसेवी पृथ्वीराज लोधी एवं अवंती बाई ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर द्वारा शाहदरा में स्थित सेट फिदेलिस स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह सेवा परंपरा विगत 15 वर्षों से लगातार जारी है।
इस अवसर पर शाहदरा, नुनिहारी, प्रकाश नगर, छलेसर सहित आसपास के क्षेत्रों के गरीब व जरूरतमंद महिला-पुरुषों को लगभग 150 कंबल वितरित किए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आकाश अग्रवाल (एमएलसी शिक्षक) एवं विदेशी भरे (एमएलसी, भारतीय जनता पार्टी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गजेंद्र अन् अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।क्षेत्रीय जनता ने बताया कि पृथ्वीराज लोधी एवं उनके पुत्र अमित राय लोधी द्वारा पिछले 15 वर्षों से हर सर्दी में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण किया जाता है। यह कार्य बिना किसी भेदभाव के निरंतर किया जा रहा है, जो समाज में सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण है।

इस मौके पर सोहन लोधी, महिपाल लोधी, कल्याण सिंह लोधी, अमरीश लोधी गौरव लोधी, बिरजू लोधी सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों व सहयोगियों का सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, करुणा और मानवता को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
Post Views: 19

