एत्मादोला थाना की एंटी रोमियो टीम ने शकुंतला देवी स्कूल में दिया सुरक्षा का संदेश

Blog
भारत लीक्स, आगरा l थाना एत्मादोला की एंटी रोमियो टीम ने शकुंतला देवी स्कूल, नोनीहाई रोड में छात्र–छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व  सब इंस्पेक्टर नरेश भाटी ने किया। टीम में सब इंस्पेक्टर रजनी, रूबी, कॉन्स्टेबल कुलदीप और कॉन्स्टेबल अमित शामिल रहे।
टीम ने छात्रों को बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड
स्कूल–कॉलेज के आस-पास मनचलों पर कार्रवाई
छेड़छाड़, स्टॉकिंग, फॉलो करने जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई
सोशल मीडिया पर उत्पीड़न, मैसेजिंग व ऑनलाइन हरासमेंट
सड़क, बाजार, कोचिंग सेंटर जैसी सार्वजनिक जगहों पर महिला सुरक्षा
पर काम करती है।
छात्राओं को बताए जरूरी हेल्पलाइन नंबर
टीम ने सुरक्षा को लेकर तुरंत मदद के लिए प्रमुख नंबर साझा किए—
📞 112 — पुलिस आपातकाल
📞 1090 — यूपी महिला शक्ति लाइन
📞 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 181 — महिला हेल्पलाइन / घरेलू हिंसा सहायता
साथ ही समझाया कि किसी भी डर, छेड़छाड़, फॉलो, धमकी या सोशल मीडिया उत्पीड़न की स्थिति में देर न करें, तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
PM मोदी व CM योगी द्वारा दी गई सुरक्षा सुविधाएँ भी बताईं
कार्यक्रम में छात्रों को यह भी बताया गया कि
यूपी में 1090 महिला शक्ति लाइन को मजबूत किया गया है।
स्कूल–कॉलेज मार्गों पर पिंक पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
सीसीटीवी व सर्विलांस के जरिए सेफ सिटी प्रोजेक्ट से सुरक्षा और मजबूत हुई है।
महिलाओं के लिए महिला पुलिस डेस्क, फास्ट ट्रैक कोर्ट, और वन स्टॉप सेंटर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
टीम ने बच्चों को जागरूक रहने, किसी भी परिस्थिति में डरने के बजाय रिपोर्ट करने और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *