भारत लीक्स, आगरा । मोती महल क्षेत्र में रहने वाले युवक से साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से Central Bureau of Investigation (CBI) अधिकारी बनकर फोन किया और गंभीर आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल किया।
जानकारी के अनुसार, मोती महल निवासी युवक के मोबाइल पर शुक्रवार की शाम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को CBI ऑफिस से फोन करने वाला अधिकारी बताया और कहा कि दिनेश बाबू यूट्यूब पर अश्लील वीडियो देखते हैं, जो कानूनन अपराध है। कॉलर ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ चालान काटा जा चुका है और इसकी रकम ₹22,000 तय की गई है।
कुछ ही देर बाद दूसरे नंबर से एक और कॉल आया, जिसमें कॉलर ने और ज्यादा डराने की कोशिश की। उसने कहा कि यदि तुरंत पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें गंभीर मामले में फंसा दिया जाएगा, घर पर पुलिस और मीडिया भेजी जाएगी और समाज में उनकी बदनामी कर दी जाएगी।
आरोपियों ने दिनेश बाबू पर दबाव बनाते हुए कहा कि 10 मिनट के अंदर किसी भी तरह से पैसों की व्यवस्था करें, वरना गिरफ्तारी तय है। लगातार धमकियों के बाद अचानक पीड़ित ने डरकर कॉल काट दिया ।
इस पूरी घटना से बाद युवक मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान हो गए। यह मामला साफ तौर पर साइबर ठगी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग का है, जिसमें सरकारी एजेंसी का नाम इस्तेमाल कर आम नागरिकों को डराया जा रहा है।
Post Views: 14

