भारत लीक्स,आगरा l स्मार्ट सिटी के नाम पर टेडी बगिया की जनता को जेल की सजा से भी बड़ी सजा इस सरकार में नगर निगम दे रहा है l जिसे हम अगर कहे कि काले पानी की सॉज तो यह गलत नही होगा l नाले का गंदा पानी जनता के दरवाजे तक बदबू का डेरा जमाकर भरा हुआ है । घरो से निकलना दूभर हो गया है l इस चपेट में कई गालिया आ चुकी है ।
कालिंदी विहार 100 फ़ीट मार्ग के सहारे नाले का निर्माण किया जा रहा है । लेकिन नाले के निर्माण से पहले नाले के पानी निकासी के कोई पुख्ता इंतजाम निगम ने कोई तैयारी नही की । जिसके चलते करीब 10 हाजर की आबादी से अधिक जनता के घरों का पानी नाले में आता बै । जिसकी निकासी के लिए मशीनों कोल लगाया गया। लेकिन निगम ने इतना बड़े क्षेत्र के पानी की निकासी के लिए महज दो या तीन मोटर लगाई है l जो भी प्रॉपर नही चलती है ।
कृष्णा बाग कॉलोनी और विकास नगर कॉलोनी सहित करीब एक दर्जन गलियों में यह समस्या बनी है जहाँ नाले का पानी का उचित निकास न होने पर पानी गलियों में भर गया है । घरो से पानी नाली के रास्ते घरो में प्रवेश कर चुका है । अब हालत इतने बदतर हो गए हैं कि सीवर का गंदा पानी सड़को से बाथरूम के रास्ते घरों में घुस रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि डेंगू मलेरिया और अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। इसकी चपेट में सैकड़ों बच्चे, बुजुर्ग और युवाओ को खतरा बढ़ गया है l
घरों घुस रहा नाले का पानी, नवरात्रि में व्रत हो राजे खंडित l
इस समय माता रानी के नवरात्रियों के व्रत जनता रह रही है l इसको लेकर घर को सुबह पानी से शुद्ध किया जाता है और स्वच्छ जल भरकर नवरात्रि में माता रानी की ऊपर चढ़ाया जाता है l लेकिन उनका दुर्भाग्य है कि उनको शुद्ध पानी की अब आदत नहीं रही क्योंकि घर में तो काला नाले का गंदा पानी का अंबार लगा हुआ है l नाले में भी दुर्गंध आती है मंदिर से धूप की खुशबू नही नाले की बदबू आती है । शुद्ध पानी की उम्मीद में जनता को आरो के पानी की बोतल गंदे पानी में होकर लेकर आनी पड़ती l उसके बाद अपनी पूजा अर्चना में उसे पानी का प्रयोग कर रहे हैं l

पलायन के बाद भी नही हो रहा समाधान l
गंदगी की समस्या को लेकर जब कही सुनवाई न होने पर कुछ परिवार पलायन कर चुके है l जनता खुद के मकान होने के बावजूद किराए पर रहने को मजबूर हो चुके हैं। कृष्णा बाग कॉलोनी निवासी ठेकेदार दाऊ दयाल, जूता कारीगर राजा, परचून दुकानदार देवलाल और अन्य आधा दर्जन लोग परिवार के साथ पलायन कर चुके हैं। प्रदर्शन और अनिश्चित भूख हड़ताल की तैयारी है।
Post Views: 197

