भारत लीक्स आगरा l थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के मंडी समिति में काम करने वाले पल्लेदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई l जिसके बाद मंडी समिति में यह खबर आज की तरह फैल गई l घटना की जानकारी मिलते परिजन मौके पर पहुंच गए l उन्होंने थाने पर तहरीर दी हैl
मामले के अनुसार थाना एत्मादपुर के अगबार गांव का रहने वाला राजन सिंह पुत्र ठाकुरदास उम्र करीब 55 साल जो मंडी समिति में सीताराम फॉर्म में पल्लेदारी का काम करता था lआज शुक्रवार की शाम के समय जब वह काम कर रहा था उसी समय उसे चक्कर आने लगे इसके बाद वह एक पेड़ के नीचे आकर बैठ गया lकुछ देर बाद उसके वहीं बैठे-बैठे ही मृत्यु हो गई l घटना की जानकारी कर्मचारियों ने थाना पुलिस को दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l वहीं परिवारीजनों ने थाने पर शिकायत की है l जानकारी थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी l
Post Views: 35

