भारत लीक्स, आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। आज उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा था, लेकिन राजभवन से जारी आदेश के बाद उन्हें अगले तीन वर्ष के लिए पुनः कुलपति नियुक्त कर दिया गया है।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-12 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार प्रो. आशु रानी अब अगले तीन वर्षों तक विश्वविद्यालय का संचालन करेंगी।
Post Views: 118

