पुलिस टीम की सतर्कता से 4 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली, परिजनों को सौंपा गया l

Blog
पुलिस टीम की सतर्कता से 4 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली, परिजनों को सौंपा गया
भारत लीक्स,आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं का अनोखा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक 4 वर्षीय बच्ची सृष्टि पुत्री शिवपाल, निवासी सती नगर, टेढ़ी बगिया, घर से निकलकर लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम सक्रिय हो गई।
टीम ने मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत सीसीटीवी फुटेज और क्षेत्रीय खोजबीन के माध्यम से बच्ची को सब्ज़ी मंडी क्षेत्र से घूमते हुए सकुशल बरामद किया।
लगातार दो घंटे की मेहनत और समर्पण के बाद टीम ने बच्ची के परिजनों को खोज निकाला और बच्ची को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया।
इस अभियान में स्वाति वर्मा (मिशन शक्ति प्रभारी), मिनाली चौधरी (LSI), प्रमोद शर्मा (SI) और दीनानाथ (HC) की भूमिका सराहनीय रही।
थाना प्रभारी रोहित कुमार ने टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *