भारत लीक्स,आगरा। थाना एतमाद्दौला पुलिस ने मोबाइल व नगदी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन व 10 हजार230 नकद बरामद किए हैं।
घटना के अनुसार शंभू नगर की रहने वाली डोली ने वताया की वह एक सप्ताह पहले अपने घर बैठी थी तभी एक अज्ञात चोर आया और घर में घुसकर मोबाइल फोन व बैग में रखे 93 हजार रुपये चोरी कर ले गया था । वहीं दूसरी घटना में रविवार को गौतम नगर निवासी नीतू के घर से चोरों ने दी मोबाइल चोरी कर लिए थे। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 07 अप्रैल 2026 को रामबाग पुल के नीचे सर्विस रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व बरामदगी ।
गिरफ्तार आरोपी तोफीक पुत्र नौसे अली, निवासी गौतम नगर, थाना एतमाद्दौला, आगरा है। पूछताछ में उसने दोनों घटनाएं स्वीकार की हैं।
📦 बरामदगी:
02 मोबाइल फोन
₹10,230 नकद
👮 पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, आदित्य कुमार, प्रबल प्रताप सिंह, आशु कुमार व देवेंद्र कुमार शामिल रहे।

