भारत लीक्स,आगरा। आरबी डिग्री कॉलेज, कालिंदी विहार में आज छात्राओं को नए कानूनों व कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना ट्रांस-यमुना के थाना अध्यक्ष रोहित कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया, आत्मरक्षा अधिकार, हेल्पलाइन नंबर, और नए कानूनों में किए गए बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेना चाहिए और कानून हर नागरिक की सुरक्षा के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस हर समय सहायता के लिए तत्पर है। छात्राओं को जागरूक होने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

कॉलेज प्रशासन ने पुलिस विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा ज्ञान को बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं
Post Views: 52

