करीब एक किलोमीटर लंबी लगी लाइन l
भारत लीक्स, आगरा l यमुना पार क्षेत्र में स्थित रामबाग फ्लाईओवर पर शाम करीब 6:00 बजे से वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई l हाईवे पर देखते-देखते 6:30 बजे तक फ्लाईओवर पर भयंकर जाम लग गया l इसके बाद बहनों की लंबी कतारें दूर-दूर तक दिखाई देने लगी l यह जाम लँगड़े चौकी से लेकर रॉयल पब्लिक तक लग रहा ।
जाम इतना भयंकर था कि एंबुलेंस भी जाम में फस गई एंबुलेंस सायरन देती रही लेकिन जाम आगे भयंकर लगने के कारण उसे भी करीब आधा घंटे तक जाम से जूझना पड़ा ।
सर्विस रोड पर भी लगा जाम l
फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई हाइवे पर लग जाने के बाद वाहनों की लंबी कतार भगवान टॉकीज की तरफ जाने हेतु सर्विस रोड पर होकर जाने लगी l जिसको देखते-देखते वाटर बक्स की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर भी भयंकर जाम की हालात पैदा हो गए l इसमें हजारों यात्री बुरी तरीके से फंस गए l
Post Views: 29

