बर्थडे बॉय पर बदमाशो ने 20 सेकंड में गर्दन पर किये 12 प्रहार ,दहशत से लोग छिपे घरो में।

Blog
लोगो मे दहशत ,एक सप्ताह के गैंग की तीसरी वारदात l
भारत लीक्स,आगरा l कालिंदी विहार में  आज  बर्थडे बॉय को हमलावर गैंग ने दबोच लिया l 80 फीट रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े बर्थ डे के साथ लाठी डंडे से मारपीट ने पूरे इलाके को दहला दिया। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावरों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित को गिराकर इतने ताबड़तोड़ प्रहार किए गए कि गिनती तक मुश्किल हो गई। महज एक मिनट में 30 से अधिक प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया।
हमले के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोग डर से पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। हर किसी के दिल में खौफ बैठ गया कि अगर बीच-बचाव किया तो कहीं अगला निशाना वे खुद न बन जाएं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने जिस बेरहमी से वार किए, उसने इलाके के लोगों को अंदर तक हिला दिया। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक शख्स पर हमला नहीं था, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला था।
घटना के बाद बाजार में दहशत का सन्नाटा पसर गया। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और राहगीरों ने रास्ता बदल लिया। लोगों के बीच चर्चा है कि अगर इस तरह दिनदहाड़े खुलेआम हमला होगा, तो हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *