छत पर बैठकर पढ़ रहे छात्र को बंदरों ने तीसरी मंजिल से गिराया, छात्र की हालत गंभीर ।
भारत लीक्स ,आगरा ।शाहदरा जाटव बस्ती में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर कक्षा 12 का छात्र कृष्ण, पुत्र मोहनलाल, निवासी शाहदरा आदर्श गली, अपने घर की तीसरी मंज़िल पर बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान बंदरों के दो झुंड आपस में बुरी तरह झगड़ने लगे और छात्र लगभग 15 मिनट तक उनके बीच फंसा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक बंदर ने छात्र कृष्ण को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह तीसरी मंज़िल से गिरकर नीचे पहले से बनी करीब 4 इंच ऊँची दीवार से टकरा गया। टक्कर लगते ही उसके सिर में गंभीर चोट आई और तेज़ रक्तस्राव होने लगा। घबराए परिजन तत्काल उसे नज़दीकी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सैकड़ों बंदर खुलेआम घूम रहे हैं। छतों, गलियों और घरों में घुसकर लोगों पर हमला करना, बच्चों को डराना और सामान को नुकसान पहुंचाना आम बात हो गई है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन और वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाए, क्षेत्र में स्थायी समाधान लागू किया जाए और घायल छात्र कृष्ण के इलाज में प्रशासनिक मदद दी जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी दुर्घटनाएं और भी बढ़ सकती

