भारत लीक्स,आगरा। थाना एतमाद्दौला थाना क्षेत्र में एक जूता कारोबारी के लापता होने से सनसनी फैल गई है। कारोबारी के की चप्पल यमुना नदी के बीच एक टीले पे मिलने के बाद नदी में कूदने की आशंका पर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन ।
मोती महल निवासी सुभाष, पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह, जो परिवार के साथ ही अल्फा नामक जूते के फैक्ट्री चलाते थे । कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। काम न मिलने से काफी परेशान थे । गुरुवार को करीब1 12 बजे घर से काम की तलाश करने की बोलकर निकल गाये उसके बाद जब आज सुबह तक घर नही पहुँचे तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी । आज दोपहर के समय नदी के बीच मे लोगो की शुभाष की चप्पल पड़ी मिली । जानकारी में लोग8 ने बताया कि कल उसे नदी के बीच मे बैठे देखा था। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी । स्वजनों ने बताया कि करीब एक साल से फैक्ट्री घाटे में बंद हो गई। उसके बाद आर्थिक तंगी से जूझने लगे । करीब एक हफ्ते से घर मे मरने की बाते करने लगे थे । क्योंकि काफी समय से काम की तलाश कर रहे थे लेकिन काम भी नही मिल रहा था ।
सुभाष अपने पीछे दो बेटे (एक करीब 10 साल का और दूसरा उससे छोटा) और एक 6 साल की बेटी छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी में स्टीमर चलाकर और गोताखोरों को उतारकर काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
थाना अध्यक्ष का बयान ।
थाना एतमाद्दौला थाना अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यमुना नदी में स्टीमर व गोताखोरों की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
Post Views: 8

