घाट बजरिया पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर बड़ी लोगो की परेशानियां , 45 को नोटिस

Blog
रामजीलाल सुमन आये  साथ, नगर निगम से की बात l
भारत लीक्स, आगरा l घाट बजरिया पर अधिकतर जाम लगा रहने के बाद कुछ समाजसेवीयों ने इस  जाम से निजात हेतु पहल की l जिसके बाद नगर निगम में ने मौके पर जाकर अवैध अतिक्रमण को लेकर कई  लोगो को नोटिस दे दिए है l जिसके बाद लोगो की रातों की नींद उड़ गई है l
     थाना एत्माद्दोला से  घाट  बजरिया पर जाने वाली मार्ग पर अधिकतर जाम रहता है l जिसको लेकर एत्माद्दोला  स्मारक के आगे की जो सकरी सड़क है उसके दोनों साइड में मकान बने है साथ ही दोनों साइड में दुकानदार व भवन स्वामियों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है l  जिसको लेकर समाज सेवियों ने इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कुछ गद्दावर  नेताओं से की  l जिसके बाद  भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने सड़क को  चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की ।  जिसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए करीब  45 लोगों को नोटिस दिया है l   जिसको लेकर सड़क के दोनों साइड में बने हुए भी भवन के मालिकों की चिंताएं बढ़ गई है l जिसको लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन से संपर्क किया l जिसके बाद मौके राष्ट्रीय महा सचिव रामजीलाल सुमन ने निरीक्षण किया l  निरीक्षण करने के बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से बात की l रामजीलाल सुमन ने बताया कि लोग 100 साल से अधिक समय से यहाँ  रह रहे हैं l  उनके साथ गलत कार्रवाई न की जाए l तथा उनकी परेशानी को समझते हुए उन्हें उनका बचाव किया जाए l  उनके साथ न्याय व्यवहारिक बर्ताव कर साथ दिया जाये l  लेकिन जनता में  निगम कब से शुरू करेगा इसको लेकर आसपास के क्षेत्र में भी भय व्याप्त है l।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *