सीसीटीवी फुटेज से खुली साजिश, थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई
भारत लीक्स, आगरा। थाना एत्माद्दोला क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व बदमाशो ने ने एक स्क्रैप कारोबारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था । शुक्रवार की सुबह के समय बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया । जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है । पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बदमाशों के हौसले पस्त हो गए हैं । मुठभेड देर रात महताब बाग के पास हुई थी । साहसिक पुलिस मुठभेड़ में स्क्रैप लूट कांड में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को मोहसिन (स्क्रैप व्यवसायी) जो शाम के समय एक्टिवा से स्क्रैप शाहदरा क्षेत्र से स्क्रैप को गलवाकर अपनी एक्टिवा से लेकर जा रहा था । उसी समय ले जाते समय नुनिहाई रोड पर अपाचे व बुलेट सवार बदमाशों ने मारपीट कर स्कूटी सहित करीब 50 किलो स्क्रैप लूट लिया था। जिसके बाद लूट का खुलासा करने में थाना अध्यक्ष खुद टीम के साथ लग गए । सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने बदमाशो को पहचान शुरू कर दी । देर रात मेहताब आपके पास पुलिस को लुटेरे मिल गए इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी । जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया । जिसमें बबलू उर्फ बिल्ला यादव पुत्र मनोज यादव निवासी न्यूनिहाई और नितिन पुत्र कोमल सिंह निवासी प्रकाश नगर के पैर में गोली लगी, जबकि उनके साथी रंजीत प्रजापति पुत्र महेश चंद प्रजापति निवासी नगला छदामि को भी मौके से दबोच लिया गया।

सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पुलिस ने बनाई योजना ।
घटनास्थल से लेकर अपराध की पूर्व-योजना (प्लानिंग) तक, रास्तों, बाजारों और संदिग्ध ठिकानों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कराई गई। फुटेज के विश्लेषण से आरोपियों की गतिविधियां ट्रेस हुईं, जिसके बाद पुलिस ने सटीक रणनीति बनाकर बदमाशों को घेरकर दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से करीब 35 किलो लूटा हुआ स्क्रैप, 2 तमंचे (.315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा लूट में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (UP 80 GQ 4591) बरामद की गई।
घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए एस एन अस्पताल आगरा पुलिस सुरक्षा में भेजा गया है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शेष लूटा गया स्क्रैप व स्कूटी की बरामदगी के लिए वांछित अभियुक्त सोहिल पुत्र राजू मालिक एवं भोला पुत्र महेंद्र सिंह की तलाश जारी है।
पुलिस का गुड वर्क:
थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार की सतर्क निगरानी, सीसीटीवी आधारित जांच और टीमवर्क से नए साल पर बदमाशों की असलियत सामने आ गई। इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त संदेश स्पष्ट है।

