छात्र के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी के खिलाफ अभियोग l

Blog
भारत लीक्स, आगरा l थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा जो अपनी सहेली के साथ सोमवार की शाम को घर लौट के आ रही थी l तभी रास्ते में मनचलों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ असली हरकत कर दी और दुपट्टा खींचने लगे l जिसकी जानकारी पीड़ित ने थाना पुलिस को दी l  पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपियों  के खिलाफ  अभियोग पंजीकृत कर लिया हैl  घटना के अनुसार सती नगर की रहने वाली छात्रा जो अपनी स्कूटी से अपनी सहेली  के साथ वापस घर जा रही थी l तभी मौके पर महेश परमार की दुकान पर तीन युवक खड़े हुए थे l जिन्होंने छात्राओं  को रास्ता नहीं दीया l  और उसके बाद छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे और उनके कपड़े पकड़ कर खींचने लगे l  इसके विरोध किया तो आरोपी मनचलो ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी l  जिसके बाद महिलाओ ने  घटना की जानकारी  अपने परिजनों को दी l परिजन थाना ट्रांस यमुना  थाना पहुंच गए  जहां पर उन्होंने घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष रोहित कुमार को दी l  रोहित कुमार ने तहरीर के आधार पर आरोपयों के खिलाफ अभिययोग पंजीकृत कर लिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *