भारत लीक्स,आगरा l भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम भारत के सामने 118 रन का लक्ष्य ही रख सकी, जिसे भारतीय गेंदबाज़ों ने अनुशासित और प्रभावी गेंदबाज़ी के दम पर हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज़ और आत्मविश्वास से भरी शुरुआत की। शुरुआती ओवरों में ही भारतीय बल्लेबाज़ों ने आक्रामक अंदाज़ अपनाते हुए रनरेट को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया, जिससे साउथ अफ्रीका की टीम दबाव में नज़र आई।
जिस तरह से भारत के बल्लेबाज़ क्रीज़ पर जमे हुए हैं और गेंदबाज़ों पर हावी दिख रहे हैं, उससे यह साफ़ हो गया है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम करने की ओर बढ़ रही है। साउथ अफ्रीका को अब वापसी के लिए चमत्कार की ज़रूरत होगी।
क्रिकेट प्रेमियों को अब बस इस बात का इंतज़ार है कि भारत कितनी जल्दी लक्ष्य हासिल करता है और जीत का अंतर कितना बड़ा रहता है।
📊 स्कोर अपडेट
👉 भारत – 60 रन / 1 विकेट ( 5.2 ओवर)

