25 दिन बाद पकड मे आया एन आर आई महिला से लूट करने वाला आरोपी

Blog

शौकिया अंदाज़ में वारदात करने वाला कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
भारत लीक्स आगरा। अमेरिका से आई एनआरआई महिला से टैक्सी में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात किसी नए अपराधी ने नहीं, बल्कि एक आदतन, शौकिया और कुख्यात बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी, जो पहले भी महिलाओं को निशाना बनाकर कई संगीन वारदात कर चुका है।

टैक्सी में एयरपोर्ट जाते समय दिया था वारदात को अंजाम l

दिनांक 4 दिसंबर 2025 को एनआरआई महिला आगरा के संजय प्लेस स्थित होटल से टैक्सी द्वारा दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट जा रही थीं। रास्ते में स्कूटी सवार दो युवकों ने टैक्सी चालक को गाड़ी पंचर होने का इशारा किया। चालक के रुकते ही मौका पाकर एक बदमाश ने महिला की गोद में रखा बैग लेकर फरार हो गया।
बैग में पासपोर्ट, अमेरिकी वीज़ा, लगभग 4 हजार अमेरिकी डॉलर, 20 हजार रुपये नकद, आईफोन व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

 ऑटो लूट कांड से भी जुड़ा है वही गिरोह l

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इसी गिरोह ने 20 सितंबर 2025 को थाना खंदौली क्षेत्र में ऑटो में बैठी महिला से चाकू व पंच दिखाकर जेवरात और नकदी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों घटनाओं की कार्यशैली समान मिलने पर पुलिस को एक ही गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि हुई।
चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी, तमंचा व नकदी बरामद
दिनांक 29 दिसंबर 2025 को थाना खंदौली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोनू को अतुल होम्स के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, नकदी व एक पर्स बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास (पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार) l

गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू पुत्र संतोष हाल, निवासी ट्रांसफार्मर वाली गली, सब्जी मंडी, थाना ट्रांस यमुना, आगरा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोनू कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि पुराना और कुख्यात बदमाश है।
🔹 आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत दर्जनों मुकदमे आगरा के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
🔹 आरोपी पूर्व में पुलिस पर फायरिंग की घटना में भी शामिल रहा है।
🔹 पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह शौक के तौर पर वारदात करता है, जब मन करता है, तब अपराध को अंजाम देता है।
🔹 आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि एनआरआई महिला से लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा खर्च कर दिया गया था।

एक साथी पहले ही जेल में l

पुलिस के अनुसार गिरोह का एक सदस्य रॉकी उर्फ जितेंद्र पहले ही पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *