संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

Blog

 

संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वाग

भारत लीक्स, आगरा l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी अवसर पर शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर जिला रामबाग मां भवानी शाखा विवेकानंद नगर द्वारा रामबाग चौराहा क्रीड़ा स्थल पर स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण किया गया। इस मौके पर आयोजित भव्य पथ संचलन सीतानगर बस्ती से गुजरा, जहां स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारों से माहौल गूंजा दिया। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख नागेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना हिंदू समाज को संगठित व सुरक्षित करने के लिए की थी। आज संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है और शताब्दी वर्ष का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता पर आधारित ऐसा भारत बनाना है, जहां जाति, क्षेत्र और भाषा का भेद न होकर केवल मानव कल्याण का मंत्र हो। उन्होंने संघ के छह उत्सवों और आगामी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ते रहे। लोग घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करते रहे।

इस अवसर पर जिला प्रचारक सचिन कुमार, नगर प्रचारक ऋषि कुमार, जिला प्रचार प्रमुख अनुज सिंह, नगर संघ चालक ओमप्रकाश, नगर कार्यवाह योगेश कुमार, शाखा कार्यवाह सचिन शर्मा, जिला सह संयोजक बजरंगदल नमित, मंत्री जय वर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा व मंडल कार्यकारिणी ने भी पथ संचलन में शामिल होकर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *