एक हुआ था 3 साल पहले गायब , एक हुआ 3 दिन पहले l
भारत लीक्स, आगरा l थाना एत्माद्दोला के शम्बू नगर में एक बच्चे के दो दाबेदार एक साथ पहुँच गए l 14 वर्ष मंदबुद्धि बच्चे के एक साथ दो दावेदार होने पर वहां पर हंगामा खड़ा हो गया l देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई l घटना की जानकारी थाना पुलिस को मिलते ही दोनों पक्षो से पुलिस पहुंच गई l पुलिस दोनों पछ को थाने ले आई l

घटना के अनुसार शंभू नगर के रहने वाले बंटी जिनका एक पुत्र विराट घर से सन 2022 में लापता हो गया था जिसका मुकदमा थाना एत्माद्दोला में पंजीकृत है l किसकी विवेचना अमित कुमार सब इंस्पेक्टर कर रहे हैं l हाल ही में कुछ दिन पूर्व एक 14 साल का बच्चा जो कुछ मन्दबुद्धि है । वह बच्चा एक महात्मा को चार पुलिया पर स्थित मंदिर पर बैठा मिल गया l जिसकी जानकारी बाबा अवधेश ने थाना पुलिस को दी l थाना पुलिस बच्चों को लेकर उसकी 3 साल पूर्व लापता हुए बच्चे के घर लेकर पहुंच गई l बच्चे की शक्ल तो बदल गौ थी लेकिन चोट के निशान से पहचान कर सीने से लगा लिया । वहीं दूसरा मामला थाना एमएम गेट का था जहां पर एक बच्चा जो 14 साल का जिसका नाम मनीष वर्मा पुत्र राकेश वर्मा था वह 27 की रात को अपने घर से कहीं चला गया था l इसको लेकर स्वजनो की चिंता बढ़ गई थी l उन्होंने लगातार दो दिन तक सीसीटीवी कैमरे की खोज की तो बच्चा एमजी रोड पर आकर अदृश्य हो गयाl वहीं पड़ोस के रहने वाली एक युवती जो बिजली घर किसी सामान के लिए गई थी उसने मनीष वर्मा को बिजली घर पर ऑटो में बैठते हुए एक महिला के साथ देखा तो वह सब कुछ काम छोड़कर उस औरत के पीछे लग गई l ऑटो का पीछा करते हुए युवती थाना एत्माद्दोला के शंभू नगर तक पहुंच गई और उसने घटना की जानकारी एम एम गेट पर रहने वाले मनीष वर्मा के परिजनों को दे दिए l इतने में वह भी अपने परिवार जनों के साथ पुलिस को लेकर आ गए l शंभू नगर बच्चे लेकर वह महिला अपने घर पहुंचे तो वह हंगामा हो गयाl जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई l उधर थाना पुलिस को जानकारी मिलती थाना एत्माद्दोला पुलिस और थाना एमएम गेट की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई l दोनों पक्षो को पुलिस थाने ले आई l इसके बाद बच्चे बच्चों को लेकर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा करने लगे l लेकिन मनीष वर्मा के परिजन आये तो मै मनीष ने उनको पहचान लिया और उनके गले लिपट गया l इसी बात को लेकर शंभू नगर में रहने वाले परिवार की आंखों में आंसू आ गए l क्योंकि उनका भी बच्चा 4 साल से गायब था चोट के निशान भी से पाए गए l इसको लेकर पुलिस उलझन में पड़ी है वहीं पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है l
Post Views: 226

