भारत लीक्स,आगरा l जिला आगरा में थाना एत्माद्दोला।में मुख्यमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति .5 के तहत कार्यक्रम में एक दिन के सेंट कौनरेड्स की कक्षा आठ की छात्रा को थाना अध्यक्ष बनाया गया l हाल ही में वर्तमान थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने एक दिन को थाना अध्यक्ष नव्या को कार्यभार सौंपा उसके बाद नव्या ने जिम्मेदारी संभाली l कार्यभार संभालते ही नव्या लोधी ने दो पीड़ितों की फरियाद सुनी l जिसमें दो मामले नव्या लोधी के सामने आए l जिसमें एक युवक के एक्सीडेंट का मामला था जिसमे नव्या के द्वारा अभियोग पंजीकृत करने की आदेश दिए l वहीं दूसरा मामले में एक रिपोर्ट का था जिसको तत्काल में निस्तारित किया गया l उसके बाद थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे व रामबाग चौकी इंचार्ज मोहित मलिक के द्वारा इसी कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति की महिला सब इंस्पेक्टर सहित नव्या को साथ लेकर माल खाने व थाने का निरीक्षण किया गया l नव्या लोधी ने बताया कि ऐसा अवसर सीएम योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुझे मिला है l इसमे थाना अध्यक्ष देवेन्द कुमार दुबे जी ने काफी सहयोग किवह उनके थाना चलाने के अनुभव से काफी सीखने को मिला l इस अवसर को लेकर मैं आगे इसी लाइन में जाकर नारी उत्थान के लिए बड़ा कार्य करने की उम्मीद के साथ आगे बढूंगी l और देश में तभी कुछ ली महिलाओं को न्याय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं सबसे आगे बढ़कर कार्य करूंगी l
इस कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे, रामबाग चौकी इंचार्ज मोहित मलिक, नुनिहाई चौकी इंचार्ज सौरभ तिवारी सहित थाना एत्माद्दोला का समस्त स्टाफ ने मिलकर सहयोग किया l
Post Views: 154

