ट्रक ने  सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर , एक की  मौत दो घायल l

Blog

मंडी समिति के पास हुआ हादसा ट्रक में सामने से मारी टक्कर l
भारत लीक्स आगरा l थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के मंडी समिति पर एक ट्रक ने सामने से सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी  l  इस हादसे में घटना स्थल पर चालक की मौत हो गई , वहीं दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई l  जिसके  बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई । घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच गए l  पुलिस ने शव को हटवाकर पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया वही  घायलों को  नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया l
      मामले के अनुसार राशिद पुत्र नासियत अली निवासी पिलाकर उम्र करीब 25 वर्ष जो  पेशे से ऑटो चालक था l शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे रामबाग सवारी लेकर शाहदरा चुंगी की तरफ जा रहा था l तभी मंडी समिति सर्विस रोड पर गलत  दिशा में एक ट्रक लापरवाही से चलता हुआ आ रहा था l तभी ऑटो में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी l जिसके बाद इस हादसे से अफरातफरी मच गई।  वही ऑटो चालक राशिद की घटना स्थल पर मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम  ग्रह भेज दिया वही ऑटो में बैठी सवारियों को भी गंभीर चोट आई । घायल  ऑटो ट्रक की चपेट में आने के बदियां भी काम भी रूप से घायल हो गई घायल सत्यवती पति श्यामवीर निवासी शिवानी धाम वह सुनील पुत्र दयाल बाबू निवासी घटिया आजम खान को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया l  उसके बाद पुलिस ने यातायात  व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया l
जानकारी में थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया के एक्सीडेंट की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *