थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुए हादसे l
भारत लीक्स आगरा l थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में महज 2 घंटे में तीन हादसे हो गए l इसके बाद पुलिस के लिए सर दर्दी बढ़ गई l इन तीन हादसों में एक युवती सहित एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई l तीनों हादसे तीनों अलग-अलग जगह हुए l इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है l

मामले के अनुसार नगला रामबल में रहने वाली मंजू वर्म अपने पति मनोज के साथ रहती थी l मंजू सरकारी अध्यापिका थी l मंजू की शादी करीब 10 माह पूर्व हुईथी l पति मनोज भी सरकारी अध्यापक में पद पर कार्यरत है l शुक्रवार की शाम को करीब 5 बजे मंजू वर्मा ने दरवाजा बंद करके पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी l जानकारी के बाद पहुची थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया है । वही स्वजनो ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है l दूसरा हादसा मंडी समिति के भीतर काम कर रहे मजदूर के साथ हुआ l थाना एत्मादपुर के अगबार का रहने वाला राजन सिंह पुत्र ठाकुरदास उम्र करीब 55 साल जो पल्लेदारी का काम करता था l शुक्रवार शाम के करीब 5:00 बजे वह मंडी के भीतर काम करने के बाद एक पेड़ के नीचे बैठ गया l जिसके बाद उसकी अचानक मौत हो गई lघटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई l पुलिस ने शव हटाकर पांच नंबर पोस्टमार्टम भिजवा दिया l वहीं तीसरा हादसा मंडी समिति से फिरोजाबाद की तरफ जाते समय सर्विस रोड पर हुआ l यह हादसा करीब 3:30 बजे हुआ जब एक ऑटो सवारी भरकर रामबाग की तरफ से फिरोजाबाद की तरफ जा रहा था l तभी गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने सामने टक्कर मार दी l इस टक्कर में ऑटो चालक राशिद पुत्र नसीहत अली निवासी पीलाखार की घटना पर मौत हो गई l वहीं सवारी सत्यवती पति श्यामवीर निवासी शिवानी धाम और सुनील पुत्र दयाल बाबू निवासी खटिया आजम खान गंभीर रूप से घायल हो गए l पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया l
Post Views: 137

