धर्मपाल सिंह चौहान ने खंदौली में पदयात्रा कर दुकानदारों से स्वदेशी सामान अपनाने और GST का लाभ उठाने की अपील की
भारत लीक्स, आगरा । एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने खंदौली में पदयात्रा कर व्यापारियों को GST दरों में कमी के बारे में जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि घटाई गई दरों का लाभ ग्राहकों तक भी पहुंचाएं।

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों के हित में लगातार कदम उठा रही है। GST दरों में कमी से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी सामान अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जब व्यापारी और ग्राहक दोनों स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी।
व्यापारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है। टैक्स का बोझ कम होने से कारोबारियों को राहत मिलेगी और ग्राहक भी सस्ते दामों पर सामान खरीद पाएंगे।
स्वर्णकार विनय वर्मा ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाने से स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और छोटे व्यापारी लाभान्वित होंगे।
विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को इस पहल के लिए बधाई दी और कहा कि व्यापारी इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने कारोबार को नई दिशा दें।

