अय्याशी के लिए  लाखों की चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार

Blog
भारत लीक्स,आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में दिवाली की रात जुए,शराब अय्याशी सहित नशे की लत पूरी करने के लिए एक शातिर चोर ने तीन घरों को निशाना बनाया।  जलकर्मी, रिटायर्ड दारोगा और आर0 ओ0 संचालक के घर में सेंध लगाकर  लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर थी ।
जानकारी में थाना ट्रांस यमुना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस ने  त्रिनेत्र  तकनीक और मुखबिरों की मदद से आरोपी को काशीराम आवास योजना के खंडहर से बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजेश शर्मा उर्फ शेखावत उर्फ धीरज बताया है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने दिवाली पर जुए और नशे के लिए घटना को अंजाम दिया था। उसके पास से 59 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की मां, पत्नी, बहन और बहन का पति दिन में गलियों में सामान बेचकर रेकी करते थे और रात में आरोपी चोरी के लिए निकलता था। चुराए गए जेवरात बांट लिए जाते थे जबकि नकदी जुए और अय्याशी में खर्च की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *