भारत लीक्स,आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के
खंदौली चौराहे पर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और तराजू से हमला किया। मारपीट के दौरान लोग एक-दूसरे को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आए।
यह घटना चौराहा चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर हुई, जहां आमतौर पर पुलिस की मौजूदगी रहती है, लेकिन घटना के समय पुलिस चौकसी नदारद दिखी।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में पुलिस की लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौके पर पुलिस मौजूद होती तो यह झगड़ा इतना नहीं बढ़ता। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Post Views: 181

