नदी में छलांग लगाने से पहले कारपेंटर ने बचाई जान ।
भारत लीक्स ,आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार को इंस्टाग्राम पर बातचीत को लेकर हुए विवाद हो गया । विवाद के बाद युवती यमुना पुल पर पहुंच गई और नदी में कूदने का प्रयास करने लगी। मौके पर मौजूद एक राहगीर की सतर्कता और बहादुरी से युवती की जान बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
शोभानगर फाउंड्री नगर की रहने वाली युवती पत्नी धर्मेंद्र तोमर (उम्र करीब 28 वर्ष) जो रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे स्ट्रेची ब्रिज पर पहुँच गई । उसके बाद यमुना नदी में छलांग लगाने के लिए पुल पर लगे रैलिंग पर चढ़ने लगी । तभी राहगीरों ने शोर मचाया तो वही से गुजरने वाले इरफान अब्बास ने बाइक छोड़कर सड़क पर करते हुए रेलिंग को फांद कर महिला के पास पहुँच गया और उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया । घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई । जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके ओर पहुच गई । पुलिस महिला को थाने ले आई उसके बाद स्वजनों को घटना से अवगत कराया ।
पति ने बताई वजह ,इंस्टाग्राम को लेकर हुआ विवाद ।
महिला के पति धर्मेंद्र तोमर के अनुसार, उसने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर किसी युवक से बात करते हुए देख लिया था। शक होने पर उसने उसकी इंस्टाग्राम आईडी अपने मोबाइल में खोल ली।
जब इस बारे में पत्नी से पूछा गया तो उसने उस आईडी को अपने भाई की बताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में महिला घर से निकलकर यमुना पुल की ओर चली गई और वहां पहुंचकर नदी में कूदने का प्रयास करने लगी।
राहगीर बना फरिश्ता ।
कछपुरा महताब बाग निवासी इरफान अब्बास, पेशे से कारपेंटर, अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक महिला पुल पर खड़ी होकर यमुना में कूदने की कोशिश कर रही है।इरफान तुरंत दौड़कर पहुंचे और महिला के हाथ-पैर पकड़कर उसे पीछे खींच लिया। इसी बीच आसपास मौजूद अन्य लोगों ने भी मदद की और महिला को सुरक्षित पकड़ लिया।इरफान की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी में थाना एत्माद्दौला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पारिवारिक विवाद हो गया था । जिसके बाद युवती नदी में कूदने जा रही थी। तभी वहां से गुजरने वाले एक युवक ने उसे कूदने से बचा लिया । घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मोके पहुंच गई ।परिवारजनों को बुलाकर महिला को उसके स्वजनों को सौंपा जा रहा है ।
Post Views: 10

