चोरी की बाइक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Blog
चोरी की बाइक और तमंचे के साथ युवक गिरफ्ता
भारत लीक्स, आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर बेचने जा रहा है।
     जानकारी में थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि चौकी इंचार्ज मोहित मलिक हनुमान नगर  पावर हाउस कालोनी के पास चैकिंग कर रहे थे।  तभी  सूचना मिली कि एक युवक चोरी  की बाइक लेकर कही बचने के लिए जा रहा है l इसके बाद चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ लेकर उसकी घेराबंदी की और आरोपी को हनुमान नगर के नजदीक दबोच लियाl पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र रिंकू निवासी नीलम विहार कॉलोनी मड़वा रोड थाना निहालगंज धौलपुर बताया जिसके कब्जे से एक 315 का तमंचा एक जिंदा कारतूस एक चोरी की मोटरसाइकिल  बरामद करके जेल भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *