भारत लीक्स, आगरा। थाना ट्रान्स यमुना क्षेत्र में मंडी में समिति के समीप एक थ्रीव्हीलर ऑटो में मैक्स गाड़ी ने टक्कर मकर दी । इस हादसे में थ्रीव्हीलर ऑटो में बैठी महिला की मौत हो गई वही ऑटो चालक महिला का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना मिलने पर मण्डी चौकी इंचार्ज फ़ोर्स के साथ पहुच गए । मौके पर पहुंची और घायल पुत्र को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
घटना के अनुसार खेड़ी पुल फरीदाबाद की रहने वाली मिथिलेश उम्र करीब 50 साल अपने पुत्र सोनू के साथ टूंडला स्थित अपने गॉव टूंडला एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निजी थ्रीव्हीलर ऑटो से जा रही थी ।
सुबह करीब 3:40 बजे डायल 112 की पीआरवी को सूचना मिली कि नवीन गल्ला मंडी के सामने एक गाड़ी और थ्री-व्हीलर ऑटो की टक्कर मैक्स गाड़ी से हो गई गई । सूचना मिलते ही मंडी चौकी इंचार्ज अमित मुंडन फोर्स के साथ पहुच गए । मौके पर जाकर देखा तो इस हादसे में एक महिला और उसका बेटा घायल पड़े थे।
मौके पर मौजूद चौकी चौकी प्रभारी ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया दिया । जहां डॉक्टरों ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना ट्रान्स यमुना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था कायम कर दी गई।
Post Views: 14

