आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही, रोहित कुमार l
भारत लीक्स,आगरा l ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दबंग ने छात्र को पीटने के बाद शिकायत करने पहुंचे तो आरपी ने घर मे रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल से पीड़ित के माता पिता के ऊपर उसके माता-पिता पर की फायरिंग कर दी । सीसीटीवी फुटेज वायरल।
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शनिवार शाम दबंग किशोर व उसके साथियों ने कोचिंग जा रहे थे l उसी समय दबंग ने छात्र धर्मेश की पिटाई कर दी। विरोध में पहुंचे उसके पिता छत्रपाल व मां गीता देवी से भी दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि किशोर ने अपने फौजी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो फायर किए। गोलियां छत्रपाल के करीब से निकल गईं, जिससे वह बाल-बाल बच गए, जबकि मारपीट में गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कीर्ति बिहार निवासी पीड़ित परिवार के अनुसार दबंग किशोर और उसके साथी आए दिन विवाद करते हैं। शनिवार को छात्र कोचिंग जा रहा था तभी आरोपी किशोर ने उसे रोककर बेरहमी से पीटा। बाद में घर वालों को बुलाने पर गाली-गलौज करते हुए महिला को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे व घसीटा भी।
फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है । आरोपियों को बख्शा नही जाएगा । कड़ी कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा।
Post Views: 86

