11 वार्षिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद कमरे में खींच कर ले गया था l
भारत लीक्स, आगरा l थाना एत्माद्दोला में पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसती जा रही है l इसी तरह पुलिस ने मंगलवार को 11 वर्ष बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर कमरे में खींचकर ले जाने वाले आरोपी को 12 घंटे में दबोच कर जेल भेज दिया है l
जानकारी में थाना एत्माद्दोला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि एत्माद्दोला क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची जो अपने घर पर सोमवार को बैठी थी l तभी पड़ोस का रहने वाला मोनू पुत्र सुनील ने मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा l उसके बाद उसे जबरन कमरे में खींच कर ले जाने लगा l उसी समय बच्ची ने शोर मचा दिया l शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया l जिसके बाद घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई l जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया l इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर 12 घंटे में आरोपी मा पर सुनील को गिरफ्तार कर लिया है l
Post Views: 85

