1200 मीटर लंबा फ्लाई ओवर के लिए आज पहुची विभागीय टीमें
भारत लीक्स, आगरा l प्रकाश नगर की जनता को जल्दी ही अंडरपास से गुजरने की समस्या से निजात मिलने वालीं है. बरसात मे अंडरपास मे हर रोज हादसों को ध्यान रखते हुए जनता की सुरक्षा और साधन के लिए क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से शीघ्र ही एक प्रकाश नगर के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा l इसी प्रक्रिया के चलते आज उच्च अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया l
यमुना पार क्षेत्र में प्रकाश नगर की रहने वाली जनता के लिए यह बहुत बड़ी खुशी की बात है l अब उनको बरसात हो या गर्मी आने-जाने में अंडर पास मैं जल भराव होने के बाद भी अब आने जाने मे कोई समस्या सामने नहीं आएगी l सालों से इस समस्या से जूझ रही जनता को आने-जाने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था l वही किलोमीटर के हिसाब अन्य मार्गो से होकर अपने घर के लिए पहुंचा l लेकिन इन्हीं समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह के द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया l जिसमें 1200 मी का फ्लाई ओवर का शुभारंभ करने के लिए प्रस्ताव पास हो गया है l ईसी प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए शनिवार को क्षेत्रीय सभासद विजय वर्मा के साथ कई विभागों की टीम पहुंच गई l खुदाई के लिए अंडर ग्राउंड डाली हुई केवलों को व्यवस्थित तरीके से हटाकर निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया के ऊपर विचार विमर्श किया गया l इसको लेकर क्षेत्रीय जनता में खुशी के लहर दौड़ गई है l प्रकाश नगर मे रेल्वे अंडरपास लोगों के लिए एक अभिशाप बना हुआ था जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है l लेकिन अब जनता को इस समस्या से जल्दी ही निजात मिल जाएगी जिसको लेकर प्रकाश नगर की जनता में खुशी की लहर हर दौड़ गई है l
Post Views: 244

