भारत लीक्स, आगरा l थाना सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले एक दुकानदार से बाइक सवार बदमाशो ने बात करने के लिए फोन मांगा l दुकानदार ने बात करने के लिए जैसे ही फोन दिया बदमाश उसे लेकर भाग गए l पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है l
रुनकता के रहने वाले रवि पुत्र शंभू ने जानकारी बताया कि उनका पुत्र नीरज कुमार जो रुनकता पेट्रोल पंप के पास एक ढकेल लगाता है l जिस पर वह पान मसाला इत्यादि बेचता है l शुक्रवार को उसकी दुकान पर दो लड़के आए l जिन्होंने 20 रुपये की सिगरेट ली l उसके बाद नीरज दुबे से कहा कि एक फोन करना है जरा फोन देदो तभी नीरज ने फोन दे दिया l मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों बदमाश मोबाइल को लेकर भाग गए l इसके बाद नीरज ने घटना की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी l मौके पर पहुंचे परिवारिजनो ने थाना सिकंदरा में अभियोग पंजीकृत कर दिया है l जानकारी में थाना अध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं l

