पिस्टल तान युवती को जबरन कार में खींचने का किया प्रयास, अभियोग l

Crime
भारत लीक्स, आगरा l थाना सिकन्दरा में बदमाशों ने एक युवती को रोककर उससे अभद्रता करने लगे जब युवती ने विरोध किया तो उस ओर पिस्टल तान कर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे । शोर मचाने पर मौके पर पहुँचे राहगीरों ने बदमाशो की कार की चाबी निकाल ली । पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया है l
     घटना के अनुसार  बोड़ला की रहने वाली  युवती जो  जो रविवार की रात खाना खाने के लिए गई थी l उसके बाद युवती ने कारगिल पेट्रोल पंप के समीप मूनलाइट के सामने अपनी एक्टिवा खड़ी करके पानी की बोतल लेने जाने लगीं l  तभी वहां बैठे दो बदमाश उसे  देखकर उसे आवाज देकर उसे पैसे का लालच देकर उस युवती को अपने साथ चलने के लिए कहने लगे l युवती ने बदमाशो को सुनकर अनदेखा कर दिया l जिसके बाद एक बदमाश ने युवती का हाथ पकड़ लिया l तभी दूसरे बदमाश ने पिस्टल तानकर उसे कार में भीतर खींचने का प्रयास करने लगे l  जिसके बाद युवती ने साहस कर बदमाशो को धक्का दे दिया और शोर मचा दिया l   शोर मचाने पर मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए l   तभी उन्होंने बदमाशों गाड़ी की चाबी निकाल ली l  जिसके बाद  काफी तेज हंगामा हो गया l  युवती  ने वीडियो भी बनाकर  घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी l जानकारी  मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई l  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है l जानकारी में थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *