सेंट फिडेलिस स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह ।

Blog

 

भारत लीक्स,आगरा:- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट फिडेलिस स्कूल में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 7:30 बजे छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी से हुई। करीब 400 विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। प्रभात फेरी मुख्य बाजार से होते हुए शाहदरा की जाट बस्ती, पालीवाल गली और राज नगर क्षेत्र से गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रभात फेरी के दौरान स्थानीय लोगों ने बच्चों का जगह-जगह स्वागत किया। क्षेत्रवासियों में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर पहुंचे, जहां क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूरी लगन के साथ योगदान दिया। सना मंसूरी, सोनी, सविता, नेहा लोधी, मेघा लोधी, ज्योति गुप्ता, शिवानी, हिमानी, पूजा, शाहीन, सहरीन, आसमा, दीपांशी, खुशी, लावण्या, निशु, ब्रजकिशोर और सोहन लोधी सहित विद्यालय के स्टाफ ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय के डायरेक्टर पृथ्वीराज लोधी ने सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को हमेशा याद रखना चाहिए और युवा पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *