भारत लीक्स,आगरा । दारुल सभा, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय लोधी लोधा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा सदर विधायक बिपिन कुमार डेविड ने पृथ्वीराज लोधी को महासभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश उत्तम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार एडवोकेट, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आनंद कुमार राजपूत सहित अनेक पदाधिकारियों ने पृथ्वीराज लोधी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
बधाई देने वालों में मोहन सिंह लोधी, बबलू लोधी, राजकुमार लोधी, कोमल सिंह लोधी, महावीर सिंह सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

