आगरा में मौत का गड्ढा: सीवर निर्माण कार्य में कथित लापरवाही ने निगला ऑटो । 

Blog
विश्वराज कंपनी के निर्माण स्थल पर हादसा, जलभराव में छिपे गहरे गड्ढे में समाया ऑटो, एक-दो लोगों के फंसे होने की आशंका ।
भारत लीक्स आगरा। आगरा के नगला बिहारी  में सीवर निर्माण कार्य के दौरान बरती गई कथित लापरवाही ने शुक्रवार को एक बड़े हादसे को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार विश्वराज कंपनी द्वारा क्षेत्र में सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण स्थल पर खोदे गए गहरे गड्ढे को सुरक्षित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। भारी बारिश के बाद पूरा गड्ढा पानी से भर गया और यात्रियों से भरा एक ऑटो उसमें समा गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक से दो लोगों के अभी भी गड्ढे में फंसे होने की आशंका है, जबकि एक युवती गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। ऑटो भी गड्ढे में फंसा हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई थी, न चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती थी। बरसात का मौसम होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण एजेंसी ने समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन किया होता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।
यह है घटना ।
ऑटो में मौजूद छात्रा  राधा ने बताया वह अपनी सहेली  के साथ प्रकाश नगर में एसएससी की कोचिंग की तैयारी करने के लिए लाइब्रेरी में गए थे । शाम के करीब 5:00 बजे उन्होंने रामबाग जाने के लिए ऑटो में बैठे ऑटो बैठ गई । ऑटो में बैठने के लिए रास्ते में दो-तीन सवारी और मिल गई । वह भी ऑटो में बैठकर प्रकाश नगर से रामबाग के लिए जाने लगे। तभी प्रकाश नगर वाला रेलवे  अंडरपास में भरने के कारण प्रकाश नगर से नगला बिहारी होते हुए ऑटो चालक रामबाग के लिए जाने लगा।  नगला बिहारी मार्ग पर सीवर का काम चला था । उसे गड्ढे में ऑटो  गिर गया जिसके बाद राधा पानी में तैरने लगी तो उन्होंने बहने पर उसने झाड़ियां को पकड़ लिया और बच गई।  ।  उसकी सहेली शिवानी ऑटो सहित गड्ढे में डूब गई ।जिनको राहगीरों   ने निकाला था। एक महिला भी साथ में सवारी के रूम में बैठी थी और ऑटो चालक को निकाल कर उन्होंने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया।  अभी यह कहना मुश्किल है कि उस गड्ढे में अन्य  सवारी और हो सकती है । ऑटो अभी गड्ढे में फंसा हुआ है।
📌 मौके पर मौजूद अधिकारी
• थाना एतमाद्दौला प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे
• थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार
• भारी पुलिस बल के साथ राहत एवं बचाव अभियान जारी।
🗣 विधायक एत्मादपुर का हस्तक्षेप
धर्मपाल सिंह चौहान
विधायक, एत्मादपुर विधानसभा
हादसे की सूचना मिलते ही विधायक धर्मपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि यदि जांच में किसी निर्माण एजेंसी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
⚠ स्थानीय लोगों के आरोप
• विश्वराज कंपनी द्वारा निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।
• बरसात के मौसम के बावजूद गहरे गड्ढे खुले छोड़ दिए गए।
• बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों का अभाव रहा।
• इसी कथित लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।
सबसे बड़ा सवाल
क्या बरसात के मौसम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सीवर निर्माण कार्य कराया जा रहा था? यदि निर्माण स्थल को समय रहते सुरक्षित किया गया होता, तो क्या यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था? अब पूरे शहर की निगाहें प्रशासन की जांच और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *