भारत लीक्स,आगरा l थाना हरीपर्वत के आज़ाद नगर इलाके में एक बड़ा मामला सामने आया है। शांतिदेवी पत्नी दीवान सिंह, निवासी 6c/5a गली नंबर 5, को 16 सितंबर 2025 को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर का ताला तोड़कर दबंग लोग अंदर घुस आए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरमुखी यादव और जसराम यादव पुत्र रामेश्वर, साथ ही उनके साथी—मुकेश, कलेश, जितेंद्र, वीटु पुत्र जसराम और निर्मला पत्नी जसराम, निवासी ग्राम मई खेड़ा, थाना कुर्रा, जिला मैनपुरी—ने अवैध असलहों के साथ घर में धावा बोला। आरोप है कि उन्होंने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सामान तथा 5 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर पर ज़बरन कब्ज़ा भी कर लिया। पीड़िता द्वारा घटना की शिकायत थाने में देने के बावजूद कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से गुहार लगाई है कि एफआईआर दर्ज कराई जाए और अवैध कब्ज़ा हटाने की मांग की है l
Post Views: 95

