पूजा के लिए पैसे मांगने पर दी गाली, आहत युवती ने लगाई छलाँग l मिशन शक्ति बनी मददगार l

Blog

चौकी इंचार्ज ने युवती को पुलिस ने दिलाई पूजा सामग्री व फलाहार l।

भारत लीक्स,आगरा l नवरात्रि में माता रानी के नौ दिन के व्रत रखने वाली युवती पर उस समय समय विपदा आ पड़ी जब उसने  परिवारीजनों से  ने पूजा की सामग्री के लिए कुछ पैसे माँग लिए इसी से नाराज स्वजनो ने गंदी गंदी गालिया देदी ।   इसी बात पर युवती आहत होकर यमुना नदी में कूद गई l उसी समय भृमण पर निकली मिशन शक्ति 5.0 ने जानकारी होने पर साहसी युवक को मदद से बाहर निकाला l

      घटना के अनुसार सिकंदरा के राधा नगर की रहने वाली काजल प्रजापति पुत्री  दिनेश प्रजापति उम्र करीब 20 साल ने जानकारी बताया कि वह नवरात्रि में 9 दिन के व्रत रखे है l माता रानी के प्रसाद के लिए उसने 5 रुपये  अपने दादा से मांगे थे इसी बात को लेकर दादा ने उसे गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया जिसके बाद उसने जब पिता को शिकायत की तो पिता ने भी उसका अनादर किया और उसे डूब कर मर जाने का ताना देने लगे l  इसी बात से आहत  काजल का मन विचलित हो गया और वह सिकंदरा से ऑटो पड़कर जवाहर पुल पर आ गई  l यमुना नदी के पुल पर जाकर उसने नदी में छलांग लगा दी l  उसी समय मिशन शक्ति 5.0 की टीम में उप निरीक्षक रजनी,   रूबी रोशन  व सिपाही आरती वहां से गुजर रही थी l  उसी समय  जानकारी मिली के जमुना में एक युवती  कूद गई है तभी उसने गाड़ी रोककर लोगों से अपील की कोई उसे बचाए मौके पर एक जांबाज युवक वहां मिल गया और वह यमुना नदी में कूद गया  l जिसे करीब 20 मिनट तक संघर्ष किया और तेज बहाव में युक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल ले आया  l इसके बाद जानकारी मिलते मौके पर  चौकी इंचार्ज मोहित मलिक भी पहुंच गये l  जिन्होंने आरती  को निजी अस्पताल में भर्ती कराया l करीब 3 घंटे बाद जब युवती को होश आया तो मौके पर मिशन शक्ति की टीम और थाना पुलिस ने उसके पारिवारिक जनों को सुपुर्द  कर दिया l
थाना अध्यक्ष ने आरती को दिलवाई व्रत सामग्री और प्रसादी l
काजल अत्यंत दुखी थी  l वह अपने पारिवारिजनों में अत्याचार हताश हो चुकी थी l उसके पास माता रानी की पूजा अर्चना के लिए भी 1 रुपया भी नहीं था जिसके बाद मौके पर थाना अध्यक्ष के आदेश पर मोहित मलिक चौकी इंचार्ज ने श्रद्धालु आरती को फल फ्रूट्स कुट्टू का आटा सहित पूजा के सामग्री और कुछ आर्थिक मदद दी  जिसको लेकर उसने पुलिस की काफी सराहना की l
साहसी युवक को किया गया सम्मानित l
काजल प्रजापति जो अपने परिवार से आहत थीl  उसने नदी में कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की l लेकिन मिशन शक्ति की टीम की गुहार पर मौके पर मौजूद एक दुकान दार जो हेलमेट बेचने का काम करता है वह श्रद्धालु के लिए माता के आदेश पर लंगूर बन गया और यमुना नदी में छलांग लगा दी l  पानी जो तेज बहाव विपरीत दिशा में चल रहा था l उसके बाबजूद  संघर्ष करते हुए उसने काजल को शीघ्र स बाहर निकाल कर उसकी जान को सुरक्षित बचा लिया l जिसके बाद मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज मोहित मलिक के द्वारा उसे साहसी युवक नितेश बघेल निवासी जोहरा बाग को सम्मानित किया गया और उच्च अधिकारियों को भी जिसकी जानकारी दी गई l
सालों से घुट घुट कर जी रही काजल , होश में आते ही फफक फफक कर रो पड़ी l
    काजल ने अपनी  व्यथा पुलिस को रो रो कर सुनाई  l काजल के अनुसार वह तीन बहन एक भाई  है l  जिसमें उसके पिता के द्वारा और उसके दादा के द्वारा उसका अपमान किया जाता है ,उसे भूख पैसा रखा जाता है l  हर बात के लिए उसे ताना दिया जाता है  l इसको लेकर वह काफी दिन सदमे में चल रही थी l उसने कई बार इसकी शिकायत थाना पुलिस सिकंदरा से भी कीलेकिन पुलिस ने उसकी कोई फरियाद नहीं सुनी थी l  जिसके कारण पूर्ण रूप से टूट चुकी थी इसलिए उसने यह घातक खत्म होने का फैसला किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *